Punjab

विधायक को AAP का तगड़ा झटका, पार्टी से 5 साल के लिए किया गया निलंबित

आम आदमीं पार्टी ने पंजाब के अमृतसर से विधायक कुंवर विजय प्रताप को 5 साल के लिए निलंबित कर दिया है। आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) ने विधायक को निलंबित करने का फैसला लिया। विधायक कुंवर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से निलंबित किया गया हैं। उन्होंने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस के एक्शन पर सवाल उठाए थे और यही हरकत उन्हें महंगी पड़ गई। कुंवर विजय प्रताप ने मजीठिया पर विजिलेंस के एक्शन की सार्वजनिक मंचों पर आलोचना की थी, जिसे आम आदमी पार्टी ने अपनी विचारधारा के खिलाफ माना और उनके खिलाफ एक्शन लिया।

बता दें कि कुंवर विजय प्रताप पर कार्रवाई करके पार्टी ने अपने सभी सदस्यों, वर्करों, सांसदों और विधायकों को संदेश दिया है कि पार्टी विरोधी किसी गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जाएगा। नशे के खिलाफ पार्टी का अभियान किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा और अगर कोई इस कैंपेन में राजनीतिक रूप से दखल देगा या विरोध करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button