Uncategorized

विधान परिषद सदस्य के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए कलेक्ट्रेट लोक मंच पर दिया गया प्रशिक्षण

-70 मतदान कार्मिकों ने विधान परिषद निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए लिया प्रशिक्षण -09 अप्रैल को मतदान व 12 अप्रैल को होगी मतगणना

बागपत। मेरठ गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य के द्विवार्षिक निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए आज जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव की उपस्थिति में विधान परिषद में लगे मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। आज लोक मंच पर पीठासीन सहित, प्रथम द्वितीय तृतीय अधिकारियों ने प्रशिक्षण लिया विधान परिषद निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए 70 मतदान कार्मिक लगाए गए। जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी सकुशल रूप से सभी मतदान कार्मिकों को निर्वाचन कराना है।
विधान परिषद का मतदान का दिनांक 09 अप्रैल 2022, मतदान का समय पूर्वान्ह 08.00 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे तक, मतगणना का दिनांक 12 अप्रैल 2022 है तथा 16 अप्रैल 2022 से पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 8 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। जिनमे विकासखंड बागपत, बड़ौत, छपरोली, पिलाना, खेकड़ा, बिनोली व गांधी इंटर कॉलेज दोघट, नगर पंचायत अमीनगर सराय मतदान केंद्रों पर विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए मतदाता मतदान करेंगे। 70 मतदान कार्मिकों को पहला प्रशिक्षण दिया गया। दूसरा प्रशिक्षण इन्हीं मतदान कार्मिकों को 6 अप्रैल को दिया जाएगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ,उपायुक्त बी पी सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।
विश्व बंधु शास्त्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button