Uncategorized
Trending

विजय वर्मा ने नगर निगम चुनाव की तैयारियां हेतु ली मीटिंग

नगर निगम चुनाव हेतु माननीय श्री सूर्य प्रकाश पाल जी नगर प्रभारी ने मुजफ्फरनगर में सभी वार्डों पर प्रभारी एवं संयोजको की नियुक्ति की थी जिसमें विजय वर्मा को वार्ड नंबर 53 का प्रभारी एवम नैमिष चन्देल को संयोजक नियुक्त किया गया।

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। नगर निगम चुनाव हेतु माननीय श्री सूर्य प्रकाश पाल जी नगर प्रभारी ने मुजफ्फरनगर में सभी वार्डों पर प्रभारी एवं संयोजको की नियुक्ति की थी जिसमें विजय वर्मा को वार्ड नंबर 53 का प्रभारी एवम नैमिष चन्देल को संयोजक नियुक्त किया गया। विजय वर्मा ने चुनाव में गर्मी लाने हेतु सेक्टर नंबर 6 में जाकर एक कामकाजी मीटिंग नैमिष चंदेल वार्ड संयोजक, सेक्टर संयोजक अनुज, बूथ अध्यक्ष रविन्द्र, बृजेश, अजनेश, राहुल , मनीष धीमान आदि पदाधिकारियों के साथ ली जिसमें उन्होंने वहां उपस्थित सभी पदाधिकारीयो एवम कार्यकर्ताओं में जोश भरा और पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों को बताया और कहा कि सभी लोग आने वाले 1 महीने में घर घर व मोहल्ले की प्रत्येक गली में जाकर चुनाव प्रचार करें और यह भी कहा की 1-7 नवंबर तक नए वोट बनाने की अंतिम तिथि है जिसमें अधिक से अधिक नए वोट बनाकर पार्टी को इसका लाभ पहुंचाने का काम करें उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया की वह लोग अपने वार्ड में कड़ी मेहनत करेंगे और 100% भाजपा प्रत्याशी को नगर एवं वार्ड में जिताने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button