विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी व्यापार बंधु की बैठक
बैठक के पूर्व में व्यापारियों द्वारा उठाए गए प्रकरणों पर की गई कार्रवाई के संबंध में अवगत होते हुए लंबित प्रकरणों पर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक के पूर्व में व्यापारियों द्वारा उठाए गए प्रकरणों पर की गई कार्रवाई के संबंध में अवगत होते हुए लंबित प्रकरणों पर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि व्यापारियों से संबंधित लंबित प्रकरण का प्राथमिकता पर संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक मे जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेरठ श्री विष्णु दत्त पाराशर सहित अन्य व्यापार बंधुओं द्वारा अवैध अतिक्रमण, नए शौचालय का निर्माण, अवैध निर्माण, सडक निर्माण, नालों की साफ-सफाई, नाले का निर्माण, पार्किंग, शौचालयों की साफ-सफाई जैसी समस्याएं उठाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम मेरठ एवं संबंधित अन्य विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।

राजकीय इंटर कालेज की दीवार पर सडक की ओर अवैध अतिक्रमण को हटाकर गाडियो के लिए पार्किंग का निर्माण कराने हेतु अनुरोध किया गया जिस पर संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि पार्किंग का टेण्डर हो गया है। जवाहर क्वार्टस गली नं0-2 टायर वाली गली एरिया थाना लालकुर्ती क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के संबंध में कहा गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारी को नोटिस देकर कार्यवाही करने को निर्देशित किया गया।
नेहरू रोड, संजीवनी पुस्तकालय के सामने बनी नगर निगम पार्किंग में सुलभ सार्वजनिक शौचालय बनाये जाने का अनुरोध किया गया जिस पर संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सुलभ सार्वजनिक शौचालय बनाये जाने हेतु स्थान का चयन कर लिया गया है। इंदिरा चैक, हापुड रोड, मेरठ पर मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण हेतु अवगत कराये जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को मुआयना कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं व्यापार बंधु उपस्थित रहे।

