सहारनपुर
Trending

विकास प्राधिकरण टीम ने कई अवैध निर्माणों पर लगाई सील

सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सहारनपुर विकास क्षेत्र में आज जोन-01 के अन्तर्गत एच0पी0 पैट्रोल पम्प के पास, टपरी नागल रोड़ पर लालू द्वारा लगभग 20गुणा 10 के क्षेत्रफल में ईंट चिनाई का कार्य करते हुए भूतल पर दो कमरे, जीना का निर्माण कार्य को सील किया गया

सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सहारनपुर विकास क्षेत्र में आज जोन-01 के अन्तर्गत एच0पी0 पैट्रोल पम्प के पास, टपरी नागल रोड़ पर लालू द्वारा लगभग 20गुणा 10 के क्षेत्रफल में ईंट चिनाई का कार्य करते हुए भूतल पर दो कमरे, जीना का निर्माण कार्य को सील किया गया। वहीं जोन-05 के अन्तर्गत चन्द्र नगर आयुर्वेदिक अस्पताल के बराबर में शंकर द्वारा भूतल पर एक दुकान के निर्माण को सील किया गया तथा जोन-07 के अन्तर्गत 62 फुटा रोड़ मण्डी समिति के पीछे ताहिर हसन द्वारा भूतल पर लगभग 30 गुणा 60 के क्षेत्र में हॉल का निर्माण कार्य को सील किया गया। एसडीए टीम द्वारा जोन-07 के अन्तर्गत लड़कियों के मदरसे के सामने सईद अहमद द्वारा भूतल पर लगभग 30 गुणा 100 के क्षेत्रफल में दस ऊँची दीवार बनाने का कार्य को सील किया गया तथा जोन-07 के अन्तर्गत नाला पटरी, आजाद नगर में हाजी नवाब द्वारा लगभग 250 वर्गगज क्षेत्रफल में 18 कालॅम व चिनाई का कार्य प्लिन्थ लेवल पर निर्माण कार्य को सील किया गया। सील की कार्यवाही उपाध्यक्ष एवं सचिव के निर्देशों में की गयी। उक्त कार्यवाही पी0के0शर्मा (सहायक अभियन्ता), रोहित कुमार (अवर अभियन्ता), हरिओम गुप्ता (अवर अभियन्ता), शील कुमार जैन (अवर अभियन्ता) के सहयोग से कार्यवाही सम्पन्न की गयी। एसडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि अवैध निर्माणों की रोकथाम हेतु प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों को चिन्हित करते हुए सील अथवा ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है एवं इसी प्रकार आगे भी अवैध निर्माणों को सील अथवा ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। अतः जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि स्थल पर निर्माण करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उक्त कॉलोनी सहारनपुर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है एवं मानचित्र स्वीकृत कराकर मानचित्र के अनुरूप निर्माण कार्य प्रारम्भ करें अन्यथा की दशा में प्राधिकरण स्तर से होने वाली कार्यवाही के लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button