देश-विदेश
Trending

वाशिंगटन डीसी में शवदाह गृह में गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल

वाशिंगटन। वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। यह घटना उस वक्त हुई, जब लोग किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने वहां पहुंचे थे जिसे मार्च में गोली मारने से उसकी मौत हुई थी। पुलिस ने कहा कि अंतिम संस्कार समाप्त होने के तुरंत बाद पूर्वोत्तर वाशिंगटन में मंगलवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास गोलाबारी हुई।

मेट्रोपोलिटन पुलिस प्रमुख रॉबर्ट कॉन्टी के अनुसार, कम से कम चार लोगों को गोली मारी गई।

एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोगों, जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है, को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

कॉन्टी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ऐसा माना जा रहा है कि ब्लॉक में मौजूद कई लोगों को खास तौर से निशाना बनाया गया था।

हम निश्चित तौर पर नहीं कह सकते कि इन लोगों को क्यों निशाना बनाया गया, खासकर अंतिम संस्कार में। पुलिस ने मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

इससे एक दिन पहले केंटकी के लुइसविल शहर में एक बैंक में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि लुइसविल में गोलीबारी करने वाले व्यक्ति ने कानूनी तौर पर हमले में इस्तेमाल की गई एआर-15 स्टाइल राइफल खरीदी थी।

गन वॉयलेंस आर्काइव के अनुसार, इस साल संयुक्त राज्य अमेरिका में अब तक 147 मामले में कई लोगों को एक साथ निशाना बनाया गया है। वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में गोलीबारी में 11,650 से अधिक लोग मारे गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button