वाराणसी में पीएम मोदी ने नाम लिए बिना अखिलेश पर साधा निशाना, काशी को दी करोड़ों की सौगात

पीएम मोदी आज वाराणसी के दौरे पर हैं। यहां पर वे हेलीकॉप्टर के जरिए मेहंदी गंज पहुंचे। यहां पर सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। उन्हें सीएम ने कमल की छतरी भेंट की। पीएम ने मेहंदीगंज में 3884 करोड़ के 44 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि पिछले 10 सालों में बनारस के विकास ने एक नई गति पकड़ी है। काशी ने आधुनिक समय को साधा है। विरासत को संजोया है। भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में काम किया है।

वाराणसी में सीटी रोपवे का ट्रायल शुरू
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, आने वाले महीनों में जब सभी विकास कार्य पूरे हो जाएंगे, जब वाराणसी आना-जाना आसान हो जाएगा, काम-धंधों में प्रगति होगी। वाराणसी में सीटी रोपवे का ट्रायल भी शुरू हो गया है। हम काशी के युवाओं को खेल के क्षेत्र में विकास के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। हम 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने में सक्षम होने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ओलंपिक में चमकने के लिए काशी के युवाओं को आज से प्रशिक्षण शुरू करना होगा।

खबर अपडेट की जा रही है।



