crime
Trending

वाराणसी फूलपुर में अधेड़ का शव पुलिया पर मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस छानबीन में जुटी

वाराणसी। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के भरथरा (घमहापुर) गांव स्थित पुलिया पर गुरुवार को एक अधेड़ युवक का शव मिला। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने पूछताछ और शिनाख्त आदि के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घमहापुर गांव स्थित एक पुलिया से गुजर रहे ग्रामीणों ने सुबह एक अधेड़ युवक की लाश पुलिया पर लटकती देख शोर मचाया। शोर सुनकर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृत युवक के चेहरे पर चोट के निशान देख कर लोगों ने हत्या की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पुलिया से नीचे उतरवाने के बाद छानबीन की। पूछताछ के दौरान मृतक की शिनाख्त घमहापुर निवासी किशन राजभर (47)के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। पूछताछ में पता चला कि किशन शराब का आदी था। मंगलवार रात वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। किशन को नशे में धुत पुलिया पर बैठे हुए भी देखा गया। क्षेत्रीय पुलिस अफसरों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button