Uncategorized
Trending

वारंटियों के खिलाफ चलाया गया अभियान, एक वारंटी गिरफ्तार

बहसूमा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मेरठ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में वांछित वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान में क्षेत्राधिकारी मवाना के कुशल निर्देशन में बहसूमा थाना पर गठित टीम द्वारा एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।बहसूमा पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वांछित वारंटियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में अभियुक्त माज पुत्र मौहम्मद इदरीश निवासी वार्ड नंबर 06 मौहल्ला खारा कुआं कस्बा व थाना फलावदा जिला मेरठ गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था। जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह, हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button