राज्य
Trending

वरिष्ठ कांग्रेस नेता के शंकरनारायण का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के शंकरनारायणन का रविवार की रात करीब 2100 बजे उनके आवास पर निधन हो गया।

पलक्कड़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के शंकरनारायणन का रविवार की रात करीब 2100 बजे उनके आवास पर निधन हो गया।
वह 90 वर्ष के थे। उनके परिवार में एक बेटी अनुपमा है। उनकी पत्नी के राधा का पहले ही निधन हो चुका हैं। त्रिशूर जिले के पेनकुलम में उनके पैतृक आवास परिसर में कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।उन्होंने छह राज्यों में राज्यपाल के रूप में कार्य किया। उन्होंने एके एंटनी और के करुणाकरण के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकारों में मंत्री के रूप में कार्य किया था।
वह 2010 से 2014 तक महाराष्ट्र के 20वें राज्यपाल, 2009-2010 तक झारखंड के पांचवें राज्यपाल और 2007 से 2009 तक नागालैंड के 13वें राज्यपाल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button