Uncategorized
Trending

वकीलो ने नई बार अध्यक्ष समेत वकीलो के चेंबर मे घूसकर जमकर की मारपीट के मामले मे एक दर्जन से अधिक केस दर्ज,छानबीन करने मे जुटी पुलिस

दोनो वकील गुट मे हुई मारपीट के मामले संगीन धाराओ मे केस दर्ज, दोनो बार के वकीलो मे तनाव

हापुड़।  धौलाना,संवाददाता। तीन दिन पूर्व धौलाना तहसील परिसर एवं ग्राम न्यायालय परिसर में दंबग वकीलों ने नवनियुक्त नई बार के संरक्षक एवं संस्थापक और अध्यक्ष समेत अन्य वकीलो के चेंबर मे घूसकर जमकर ताड़व मचाते हुए चेंबर मे रखा सामान को तोडफोड कर फेंकने के बाद जमकर मारपीट कर दी थी। जिसपर पीड़ित वकील की तहरीर के आधार पर एक दर्जन से अधिक वकीलो के खिलाफ संगीन धाराओ मे केस दर्ज। केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल करने मे जुटी। हुई घटना के मामले को लेकर दोनों पक्ष के गुटों में तनाव की स्थिति नजर आ रही है।
जानकारी के मुताबिक कस्बा धौलाना निवासी व नवनियुक्त बार अध्यक्ष संदीप कुमार गर्ग ने बताया कि 6 दिन पूर्व उन्होंने धौलाना में नई बार एसोसिएशन का गठन किया था। जिसके बाद से तहसील स्तर की दो बार के पदाधिकारी उनसे रंजिश मानने लगे थे। बीते शुक्रवार को दबंगो ने नहीं बार के संस्थापक व संरक्षक गजेंद्र पाल सिंह के चेंबर मे घूसकर मारपीट कर दी थी। जिसमे वह घायल हो गए थे। उसके बाद दंबगो ने बार अध्यक्ष समेत उनके साथी वकील के साथ भी मारपीट कर दी गई। जिसमे कई वकील लहूलुहान हो गए और ताड़व को देखकर आसपास में अफरा-तफर मच गई थी। मारपीट में संदीप गर्ग पुनीत गर्ग गजेंद्र पाल सिंह समेत अन्य वकील घायल हो गए थे। पीडित वकील संदीप कुमार गर्ग की तहरीर पर विनोद सिसोदिया, नितिन तोमर, राजीव तोमर, अमर पाल सिंह ,जसवीर उर्फ सोनू, अभिषेक तोमर, इंदु उर्फ उदय प्रताप सिंह समेत अन्य वकीलो के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वही दूसरे पीडित वकील गजेंद्र पाल सिंह की तहरीर पर राजकुमार सिसोदिया, विक्रम तोमर, जसवीर राणा, नितिन तोमर समेत अन्य वकीलो के खिलाफ पुलिस ने तहरीर के आधार पर संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच पड़ताल करने मे पुलिस जुट गई। जबकि हुई मारपीट के मामले में दोनों गुट के पक्षो में तनाव की स्थिति नजर आ रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि दोनों पीड़ित वकीलों की तहरीर के आधार पर 1 दर्जन से अधिक वकीलों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button