Ghaziabad

लोनी बॉर्डर पर सूटकेस में मिला महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां सूटकेस के अंदर एक महिला का शव मिला। पूरे इलाके में यह खबर फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। पूरे इलाके में इस मामले को लेकर सनसनी फैल गई है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूटकेस के अंदर महिला का शव गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की शिवपुरी वाटिका बेहटा नहर के पास से मिली है। शुरुआती जांच में महिला की उम्र करीब 26 साल आंकी गई है। हालांकि, अभी मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के इलाकों से मिलने वाली गुमशुदगी की रिपोर्ट्स की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंजतार

हालांकि, अभी तक पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कोई बड़ा सुराग नहीं मिला है। इस वजह से पुलिस को जांच में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले की जांच कर रहे सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि शव की स्थिति देखकर लगता है कि किसी और जगह हत्या की गई है और शव को यहां फेंका गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण साफ हो पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button