Health

लिवर को खराब कर रही हैं ये आदतें, गर्मियों में ऐसे रखें ख्याल

इंसान के शरीर के हर अंग की अहमियत अलग-अलग होती है। लिवर भी उनमें से एक है। लिवर की एक खासियत यह भी है कि यह खुद-ब-खुद को रिकवर भी कर लेता है अगर कोई समस्या हो जाए तो। मगर इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हम इसे हल्के में लें। कई बार लोग इसके खराब होने के शुरुआती संकेतों को अनदेखा कर देते हैं, जिस वजह से इन्हें भविष्य में भारी नुकसान झेलना पड़ता है। हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। लिवर दिवस की खासियत है कि इस दिन पर लोगों को लिवर से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता दी जाती है। इस वर्ष की थीम फूड इज मेडिसिन है। इसका मतलब है खाना ही दवा।

इस वर्ष की थीम का संबंध खाने और पोषण से है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपनी डाइट में कैसे भोजन को शामिल करना चाहिए, इस बात पर जोर दिया जाएगा। अच्छा भोजन हर बीमारी से दूर रखने में मदद करता है और लिवर की बीमारियां लाइफस्टाइल से जुड़ी होती हैं, जिसमें खाना भी शामिल होता है।

World Liver Day 2025 थीम को समझें

इस साल की थीम Food Is Medicine का सीधा मतलब है कि स्वस्थ और संतुलित आहार ही सबसे पहली दवा है, खासकर लिवर जैसे संवेदनशील अंग के लिए। बदलती लाइफस्टाइल में लिवर से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं, उनमें खराब खान-पान, जंक फूड, शराब, और चीनी युक्त चीजें सबसे बड़ा कारण हैं। इस थीम के जरिए ये संदेश दिया जा रहा है कि: अगर आप सही खाना खा रहे हैं, तो आपको दवाइयों की जरूरत नहीं है। अच्छा खाना न सिर्फ लिवर को स्वस्थ रखता है, बल्कि शरीर को बीमारियों से भी दूर रखता है।

इन आदतों से खराब होता है लिवर

1. शराब का सेवन- लोगों में खासतौर पर युवाओं में लिवर खराब होने का सबसे प्रमुख कारण शराब है। इस हानिकारक ड्रिंक को भी लोग रोजाना पीने लगे हैं, जो सही नहीं है।

2. धूम्रपान- ज्यादा सिगरेट पीने से भी लिवर की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

3. कम पानी पीना- पानी पीने से लिवर डिटॉक्स होता रहता है लेकिन इसकी कमी अंग को डैमेज कर उसपर फैट जमा सकती है।

4. मेडिसिन्स- ओवर द काउंटर दवाएं खाना भी लिवर की हेल्थ को प्रभावित करता है। बिना डॉक्टरों की सलाह के दवा लेनी नहीं चाहिए।

5. मोटापा- ज्यादा मोटापा भी लिवर के स्वास्थ्य को बिगाड़ देता है। देर तक जागने से भी लिवर पर असर होता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

युनानी डॉक्टर, डॉ. सलीम जैदी बताते हैं कि लिवर की सही फंक्शनिंग हमारी अच्छी हेल्थ के लिए जरूरी होती है। इसका काम है शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करना, खून साफ करना और डिटॉक्सिफाइंग। एक्सपर्ट कहते हैं लिवर शरीर का सबसे बड़ा अंग होता है और लगभग 500 कामों को रोज करता है। बाकी अंगों की तुलना में इसकी कार्यक्षमता शरीर के लिए सही होना अहम है। लिवर डैमेज होने के कारण लाइफस्टाइल से जुड़े होते हैं।

लिवर डैमेज के संकेत

  • बार-बार थकान महसूस करना।
  • भूख न लगना और तेजी से वेट लॉस होना।
  • पेट फूलना और सूजन।
  • पीलिया, जिसमें आंखों और स्किन का रंग पीला होना।
  • पेशाब का रंग डार्क होना।

क्यों जरूरी अंग है Liver?

ग्राफिक की मदद से समझें…

खाने-पीने से सुधारे लिवर की हेल्थ

जैसे कि हमने बताया लिवर डे की थीम खाना ही दवा है। ऐसे में हमें जानना चाहिए कि खान-पान कैसा हो, जो इस अंग के स्वास्थ्य को बनाए रखता है।

  • बैलेंस्ड डाइट।
  • हरी सब्जियां जैसे कि ब्रोकली, गोभी, फूलगोभी आदि।
  • ताजे और मौसमी फल खाएं। अंगूर, क्रैनबेरी और ब्लूबेरी भी खा सकते हैं।
  • लहसुन खाएं।
  • साबुत अनाजों वाला नाश्ता खाएं।
  • लीन प्रोटीन खाएं। ये कम फैट और कैलोरी वाले प्रोटीन होते हैं, जो वजन नहीं बढ़ने देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
× How can I help you?