Uncategorized

लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ में हुई फायर सेफ्टी मॉकड्रिल

गर्मियों के मौसम में अग्नि संबंधी दुर्घटना होने की संभावना में दिन प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टाँक के नेतृत्व में आज दिनांक 22/06/2024 को मेडिकल कॉलेज मेरठ के परिसर में फायर सेफ्टी मॉकड्रिल करायी गई

गर्मियों के मौसम में अग्नि संबंधी दुर्घटना होने की संभावना में दिन प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टाँक के नेतृत्व में आज दिनांक 22/06/2024 को मेडिकल कॉलेज मेरठ के परिसर में फायर सेफ्टी मॉकड्रिल करायी गई, फायर सेफ्टी मॉकड्रिल में अग्नि सुरक्षा विभाग के फायर ऑफिसर जितेंद्र कुमार ने सभी को आग बुझाये जाने एवं बचाव के विभिन्न तरीको आदि के बारे बताया। उक्त मॉकड्रिल में स०व०भा०प० चिकित्सालय के मुख्य अधीक्षक डॉ धीरज बालियान व मेडिकल कॉलेज मेरठ के अग्नि समन सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ संजीव कुमार ने आग पर कैसे क़ाबू पाये के बारे में बताया। मॉकड्रिल के सफल आयोजन में नोडल अधिकारी डॉ संजीव कुमार व सह-नोडल अधिकारी डॉ अमरेन्द्र कुमार चौधरी का विशेष सहयोग रहा। मॉकड्रिल में डॉ योगिता,डॉ संध्या,डॉ गौरव गुप्ता, डॉ सुमित, डॉ श्वेता, डॉ राहुल सिंह, नर्सिंग स्टाफ, पैरा-मेडिकल स्टाफ, छात्र-छात्राये एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टाँक ने अग्निशमन सुरक्षा के अधिकारियों को फायर सेफ्टी मॉकड्रिल के सफल आयोजन हेतु बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button