Uncategorized
Trending

लाला रामकुमार गुप्ता मैमोरियल ट्रस्ट फतेहपुर पुट्ठी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह

लाला रामकुमार गुप्ता मैमोरियल ट्रस्ट फतेहपुर पुट्ठी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सुप्रसिद्ध शिक्षक नेता डा मनोज बिश्नोई को यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर सर्व समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में ट्स्ट के पदाधिकारियों ने डा मनोज बिश्नोई को सम्मान पत्र देते हुए पगड़ी और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
ट्रस्ट के चैयरमेन डा राजीव गुप्ता ने कहा कि डा मनोज बिश्नोई ने बागपत के शिक्षकों का गौरव बढ़ाया है, उनके जुड़ने से संगठन मजबूत होगा।
डा मनोज बिश्नोई ने संगठन के सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राम मोहन गुप्ता ने ओर संचालन मास्टर सचिन गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर डा राजीव गुप्ता, राममोहन गुप्ता, नितिन गुप्ता, दीपांशु गुप्ता, विकास गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button