हेल्थ
Trending

लाइकोपीन, लहसुन, मुनक्का और तुलसी रखेगी फेफड़ों को स्वस्थ, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

कोरोना काल में जो लोग इस महामारी की चपेट में आये थे, वो आज के समय में फेफड़ों की दिक्कत से परेशान है। अक्सर अस्पतालों में फैफड़े की दिक्कत लेकर मरीज आते है। जब उनकी हिस्ट्री देखी जाती है तो उनमे से कई मरीज महामारी से गुजरे हुए होते है।
फेफड़ो को ठीक रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान दिया जाए तो अस्पताल जाने से बचा जा सकता है। समय से खानपान, समय से इलाज और टेंशन को अपने से दूर रखते हुए फेफड़ों से जुड़ी परेशानियां कम की जा सकती हैं।

घर में आयुर्वेदिक तरीके से करे उपचार  

1. विटामिन सी: डॉ गिरीश पाल ने बताया कि खट्टे फल जैसे- संतरा, नींबू, टमाटर, कीवी, स्ट्रॉबेरी, अंगूर, अनानास, आम में विटामिन सी बहुत होता है। जिसका प्रयोग करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते है। खट्टे का प्रयोग करने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट पहुंचता है, जो सांस लेने के बाद ऑक्सीजन को सभी अंगों तक पहुंचाने में मदद करते है।

2. लहसुन: उन्होंने कहा कि लहसुन को खाने में शामिल करना कफ को खत्म करने में मदद करता है। अगर खाना खाने के बाद लहसुन खाया जाए तो ये सीने को साफ रखता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट भी होते है, जो संक्रमण से लड़ते है। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है। जो हमारे शरीर के लिए सबसे बड़ी जरूरत है।

3. लाइकोपीन: डॉ पॉल ने कहा कि लाइकोपीन का प्रयोग भी जरुरी है। ये टमाटर, गाजर, तरबूज, पपीता, शकरकंद और हरी सब्जियों में पाया जाता है।

4. मुनक्का: भीगे हुए मुनक्का खाने से फेफड़े मजबूत होते है। मुनक्का बीमारियों से लड़ने की फेफड़ों की ताकत भी बढ़ाता है।

5. तुलसी: फेफड़ों में कफ जमा हो तो इसे खत्म करने के लिए तुलसी के सूखे पत्ते, कत्थान, कपूर और इलायची को बराबर मात्रा में पीस लें। उसके बाद नौ गुना चीनी इसमें मिला लें। इस मिले हुए पेस्ट को दिन में दो बार खाएं। इससे फेफड़ों में जमे हुए कफ को खत्म करने में मदद मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button