crime
Trending

लड़कियों का कारनामा, Call Girl बनकर बुजुर्ग को ले गई होटल में, पूरा सच जान उड़ेंगे होश

61 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोनों आरोपी युवतियों से मनीमाजरा स्थित बस स्टैंड के पास मिला था। दोनों ने उसे जिस्मफरोशी के झांसे से दड़वा स्थित एक होटल में ले जाने की बात कही। इसके बाद योजना के तहत दोनों युवतियां बुजुर्ग को लेकर होटल ले जाने के लिए निकली थीं।

चंडीगढ़ः काल गर्ल बनकर बुजुर्ग को होटल के कमरे में ले जाने का झांसा देकर 15 हजार रुपए की लूट करने वाली 2 युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आई.टी. पार्क थाना प्रभारी रोहताश के नेतृत्व में पहुंची महिला पुलिस ने दोनों आरोपी युवतियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ पुलिस ने 15 हजार रुपए भी बरामद कर लिए हैं, जो बुजुर्ग से लूटे थे।

जानकारी के अनुसार 61 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोनों आरोपी युवतियों से मनीमाजरा स्थित बस स्टैंड के पास मिला था। दोनों ने उसे जिस्मफरोशी के झांसे से दड़वा स्थित एक होटल में ले जाने की बात कही। इसके बाद योजना के तहत दोनों युवतियां बुजुर्ग को लेकर होटल ले जाने के लिए निकली थीं। इस दौरान ही उन्होंने उस रिक्शा चालक को वापस भेज दिया, जिससे वह तीनों सवार हुए थे। इसके बाद बुजुर्ग से जबरन 15 हजार रुपए लूट लिए। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आस-पास के लोग जमा हो गए और दोनों युवतियों को रोकते हुए सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी युवतियां करीब 5 साल से गिरोह संचालित कर लोगों से लूटपाट कर रही है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के समीप लोगों को जिस्मफरोशी के जाल में फंसाकर उनसे इस तरह से लूट कर वारदात को अंजाम दे डालती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button