टॉप न्यूज़

‘लगान’ एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन

 

मुंबई। दिग्गज अभिनेता जावेद खान का निधन हो गया। उन्‍होंने 60 की उम्र में मुंबई सांताक्रूज के सूर्या नर्सिंग होम में अंतिम सांस ली। जावेद लंबे समय से सांस की बीमारी से जूझ रहे थे, वहीं पिछले एक साल से वो बेड रेस्ट पर थे और उनके दोनों फेफड़े फेल हो गए थे। चंद्रकांता एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने जावेद खान के निधन की खबर अपने फेसबुक हैंडल पर दी। 14 फरवरी की शाम ही उन्हें ओशिवारा कब्रिस्तान में दफनाया गया।

 

मुंबई में जन्मे जावेद खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन सपोर्टिंग और कैमियो किए थे। टीवी जगत की बात करें तो जावेद खान ने मिर्जा गालिब में बेहतरीन काम किया था। इसके अलावा वो इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स में बतौर फैकल्टी भी रहे थे। उन्होंने करीब 150 हिंदी फिल्मों में काम किया था। जावेद अपनी कॉमेडी के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ में कॉन्स्टेबल का कैरेक्टर प्ले किया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button