खेल
Trending

लगातार 37वीं जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंची स्वियाटेक

पोलैंड की युवा सनसनी इगा स्वियाटेक ने गुरुवार को नीदरलैंड की लेस्ली केरखोव को हराकर विंबलडन के तीसरे दौर में प्रवेश किया।

लंदन। पोलैंड की युवा सनसनी इगा स्वियाटेक ने गुरुवार को नीदरलैंड की लेस्ली केरखोव को हराकर विंबलडन के तीसरे दौर में प्रवेश किया।
स्वियाटेक ने यहां कोर्ट 1 में हुए मुकाबले में केरखोव को। 6-4, 4-6, 6-3 से शिकस्त सौंपी।
फरवरी में दुबई टेनिस चैंपियनशिप में हारने के बाद से स्वियाटेक ने यह लगातार 37वीं जीत दर्ज की है।
इस जीत के साथ, स्वियाटेक ने 1990 से मोनिका सेलेस की 36-मैचों की जीत के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। डब्ल्यूटीए के अनुसार, उन्होंने 1997 में मार्टिना हिंगिस के लगातार 37-मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
तीसरे दौर में स्वियाटेक फ्रांस की अलीज़े कोर्नेट से मुकाबला करेंगी, जो दूसरे दौर में अमेरिका की क्लेयर लेउ को हराकर आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button