टॉप न्यूज़

लखनऊ में 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बाेले-बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को राजधानी लखनऊ में वृंदावन स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयाेेजित हाे रही राष्ट्रीय जम्बूरी में बने 100 बेड के अस्थायी अस्पताल का उद्घाटन किया। भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स की राष्ट्रीय जंबूरी में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्ता सुनिश्चित करने के लिए यहां चरक अस्पताल बनाया गया है। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का स्वागत किया और कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।

अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ वहां तैनात चिकित्सकों और स्टाफ को निर्देशित किया कि वे देश भर से आने वाले स्काउट्स एण्ड गाइड्स काे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं ताकि देश भर में उत्तर प्रदेश के सुशासन का संदेश जाए। कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का भी आयाेजन किया गया।

इस अवसर पर भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का स्वागत किया और उन्हें इस राष्टीय जंबूरी के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में न केवल भारत देश के बल्कि दुनिया के तमाम देशों के प्रतिनिधि भी भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में सभी प्रकार की उच्च स्तरीय सुविधाओं की व्यवस्था की गई और इससे उत्तर प्रदेश की वैश्विक छवि बनेगी। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के उत्तर प्रदेश के सभी अधिकारी माैजूद रहे।

“सशक्त युवा, विकसित भारत” की थीम

लखनऊमें23 से 29 नवंबर तक हाे रही यह राष्ट्रीय जम्बूरी न केवल कौशल विकास का मंच है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, नेतृत्व की क्षमता और सामुदायिक सेवा पर केंद्रित है। जम्बूरी का प्रमुख उद्देश्य न केवल स्काउट्स और गाइड्स के बीच एकता और दोस्ती को बढ़ावा देना है, बल्कि इसे “सशक्त युवा, विकसित भारत” की थीम के साथ देशभर में युवा शक्ति को सशक्त बनाने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। 19वां राष्ट्रीय जम्बूरी केवल एक स्काउट्स और गाइड्स का आयोजन नहीं है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता का विश्व मंच पर प्रदर्शन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button