crime
Trending

लखनऊ में छात्रा के यौन शोषण के आरोप में सिपाही को किया गिरफ्तार

लखनऊ। शादी का झांसा देकर गौतमबुद्ध नगर की एक शोध छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में लखनऊ में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी कांस्टेबल विवेक सिंह को अयोध्या रोड पर अवध बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया।

विभूति खंड पुलिस स्टेशन में महिला को परेशान करने और ब्लैकमेल करने के लिए केस दर्ज किया गया।

विभूति खंड थाना प्रभारी ने कहा कि मथुरा निवासी सिपाही और शिकायतकर्ता की मुलाकात करीब सात साल पहले 2016 में पहली बार हुई थी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

सिपाही ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाया और फोटो भी खींच लिया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, कांस्टेबल ने पिछले साल दिसंबर में दूसरी महिला से शादी कर ली।

जब उसने शादी का विरोध किया, तो कांस्टेबल ने उसे उसकी निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button