टॉप न्यूज़
Trending

लखनऊ में अमरावती बिल्डर और तलवार ब्रदर्स के ऑफिस में IT रेड,करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका

लखनऊ। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के बड़े बिल्डर अमरावती ग्रुप और एक्सेला के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई लखनऊ के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और नोएडा में चल रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, गोमती नगर में रहने वाले बिल्डर पांडेय ब्रदर्स के घर को आयकर विभाग ने घेर रखा है। टीमें दोनों बंगलों पर मौजूद हैं और दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। इस दौरान किसी को भी बाहर से अंदर और अंदर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। आवास के अलावा ऑफिस और अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। इसके साथ ही आयकर ने ऑटो मूवर्स वाले तलवार ब्रदर्स के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। तलवार परिवार के पास लखनऊ में कई बड़े शोरूम हैं। इनके पास महिंद्रा ऑटो की फ्रेंचाइजी भी है। खबर लिखे जाने तक आयकर की टीमें जांच कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button