uttar pradesh
Trending
लखनऊ के लिवाना होटल में लगी आग, बचाव कार्य शुरु
। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित होटल लिवाना में सोमवार को सुबह आग लग गई। पुलिस के अनुसार शहर के मुख्य बाजार हजरतगंज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित होटल लिवाना में सुबह के समय लगी आग।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित होटल लिवाना में सोमवार को सुबह आग लग गई।
पुलिस के अनुसार शहर के मुख्य बाजार हजरतगंज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित होटल लिवाना में सुबह के समय लगी आग। इसमें किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
इस होटल के पास तमाम बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों और पुलिस बल के जवानों ने आग बुझाने के तत्काल प्रयास शुरु कर दिये।
पुलिस ने होटल के अंदर फंसे करीब 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव अभियान जारी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है।
निर्मल




