uttar pradesh

लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम अफसरों ने पकड़ा एक किलो सोना

सोने का पेस्ट बनाकर मलाशय में छिपाकर लाए गए इस सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 59.43 लाख रुपये बताई जा रही है

सरोजनी नगर के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को कस्टम अधिकारियों ने एक तस्कर से तकरीबन एक किलो सोना बरामद किया। सोने का पेस्ट बनाकर मलाशय में छिपाकर लाए गए इस सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 59.43 लाख रुपये बताई जा रही है। कस्टम अधिकारियों ने तस्करी कर लाए गए सोने को जब्त कर तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कड़ी पूछताछ के बाद तस्कर ने स्वीकार किया कि उसने सोने का पेस्ट बनाकर अपनी मलाशय में छिपाया था। जांच के बाद तस्कर के शरीर के प्राइवेट पार्ट से 803 ग्राम सोना बरामद किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, इस सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 59.43 लाख रुपये है। लगभग डेढ़ माह के बाद फिर से तस्करों ने लखनऊ से तस्करी करने का प्रयास किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button