राज्य
Trending
रेलवे ट्रैक क्षेत्र में अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव GRP पहचान कराने के प्रयास में है जुटी
जिले के गढ़ी हरसरु रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।

गुडग़ांव। जिले के गढ़ी हरसरु रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी थाना के उपनिरीक्षक बृजेश कुमार ने जानकारी दी है कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उनका कहना है कि मृतक ने आसमानी रंग की टीशर्ट व काले रंग की पेंट पहनी थी। मृतक का रंग गेहूंआ, खोपड़ी व चेहरा कुचला हुआ तथा कद 5
फुट 3 इंच, आयु 30-35 साल बताई गई है। थाना निरीक्षक का कहना है कि यदि मृतक की पहचान नहीं होती है तो 72 घंटे परिजनों के इंतजार के बाद उसका पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।




