देश
Trending
रुड़की में तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों से भरे छोटा हाथी को मारी टक्कर, 9 कांवड़िये घायल

रुड़की। रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती गांव के पास हाइवे पर बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों से भरे एक छोटा हाथी वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटा हाथी में सवार 9 कांवड़िये घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दिल्ली निवासी कुछ कांवड़िये छोटा हाथी वाहन में सवार होकर शुक्रवार की रात गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार आ रहे थे। उनका वाहन जैसे ही रात दो बजे के करीब नगला इमरती गांव के पहुंचा तो कांवड़िया आशीष, राजेंद्र, अंशु,मोहित, अभिषेक, अंकित, सचिन, वंश,विकास और राजा नाम का चालक घायल हो गए। चालक और 4 कांवड़ियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।




