uttar pradesh

‘राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकवादी’, यूपी के मंत्री का विवादित बयान

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बाद अब यूपी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बाद अब यूपी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि यह लोग इटली से भारत को लूटने आए हैं। इनका हिंदुस्तान से कोई लेना-देना नहीं है।

इतना ही नहीं रघुराज सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी एक नंबर के आतंकवादी हैं क्योंकि इस देश को डिवाइड एंड रूल से बांटने की कोशिश गई। अंग्रेज मर गए औलादें छोड़ गए। बाबा मुस्लिम थे, बाप फिर क्रिश्चियन हो गए। क्रिश्चियन से शादी कर ली। यह ना तो मुसलमान रहे और ना हिंदू रहे और ना क्रिश्चियन रहे, ना सीख रहे, यह तो ऐसी पांचवीं जाति बन गई है। इनका किसी धर्म के साथ कोई सरोकार नहीं है। हिंदुस्तान को लूटने के लिए लुटेरे के तौर पर आए हैं।

यूपी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री रघुराज सिंह ने यह विवादित टिप्पणी मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रेसवार्ता के दौरान की। रघुराज सिंह यही नहीं रुके, बल्कि उन्होंने केजरीवाल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के बाद केजरीवाल दूसरे बड़े आतंकवादी हैं। वह महा भ्रष्टाचारी हैं, इसलिए मेरा निवेदन है कि उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहिए। केजरीवाल ने रोहिंग्याओं को दिल्ली में पनाह दी और इसे धर्मशाला बना दिया। यहां रोहिंग्या या बांग्लादेशियों के लिए कोई जगह नहीं है।”

उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर बात करते हुए कहा, “पिछड़े लोगों को आरक्षण मिलता रहना चाहिए। जो लोग सक्षम हो चुके हैं, नेता या अधिकारी बन चुके हैं, उन्हें खुद ही आरक्षण दूसरो के लिए छोड़ देना चाहिए। किसान और मजदूरों को आरक्षण मिलेगा, तभी वे बराबरी पर आ पाएंगे।”
इससे पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने राहुल गांधी को आतंकवादी बताया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने सिखों को बांटने का प्रयास किया है। सिख किसी पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं है, मगर चिंगारी लगाने की कोशिश हो रही है। रवनीत ने यहीं नहीं रुके आगे कहा कि राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं। उन्होंने अपना ज्यादातर समय बाहर बिताया है। उन्हें अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं है, क्योंकि वह विदेश जाकर हर बात को गलत तरीके से कहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button