राज्य

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने 251 दीपक जलाकर हिंदू नव वर्ष मनाया

मुजफ्फरनगर (मो सुहेल) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन मुजफ्फरनगर द्वारा तुलसी पार्क निकट शिव चौक पर हिंदू नव वर्ष के अवसर पर 251 दीपक जलाकर विक्रम संवत 2079 बनाकर और दीपक जलाकर भगवान श्री गणेश की आरती कर हिंदू नव वर्ष मनाया इस अवसर पर बोलते हुए संजय अरोरा राष्ट्रीय संयोजक ने कहां की सभी हिंदुओं को हिंदू नव वर्ष मनाना चाहिए उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिंदुओं को अपने घरों पर भगवा ध्वज फहराना चाहिए तथा उन्होंने कहा कि आज अपनी युवा पीढ़ी को अपने हिंदू नववर्ष की महत्ता बतानी चाहिए इस अवसर बोलते हुए सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला ने कहा कि भारतवर्ष विश्व गुरु रह चुका हैं हमारा कैलेंडर अंग्रेजी कैलेंडर से बहुत प्राचीन है हिंदुओं के सभी त्योहार हिंदू कैलेंडर के अनुसार ही मनाए जाते है इस अवसर पर विजय त्यागी जिलाध्यक्ष विपिन शर्मा नगर अध्यक्ष ने सभी हिंदुओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहां की आज की युवा पीढ़ी को नववर्ष का महत्व पता होना चाहिए इस अवसर पर जिला महामंत्री राजीव त्यागी ने कहा कि हिंदू नव वर्ष दुनिया में श्रेष्ठ है उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी हिंदू वीरों का कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया कार्यक्रम से अंत में प्रसाद के रूप में मिष्ठान व फलों का वितरण किया गया है इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रवीन जैन विजय त्यागी विपिन शर्मा अशोक त्यागी अंकित पाल प्रमोद वर्मा रेनू वर्मा निरुपमा गोयल प्रियंका चौधरी चरण सिंह त्यागी राजीव त्यागी सोनू त्यागी बोधराज त्यागी ईलम चंद त्यागी संदीप त्यागी साधु राम संपूर्णानंद त्यागी पिंटू त्यागी ओम कुमार राम फल त्यागी कपिल त्यागी सरवन ऋषभ त्यागी अमर दीप काका आदि काफी हिंदू वीर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button