राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु मा0 जिला जज व जिलाधिकारी की उपस्थिति में हुयी बैठक
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु सभी अधिकारीगण करें अपना पूर्ण सहयोग-मा0 जनपद न्यायाधीश
मेरठ। रजत सिहं जैन, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत मंे अधिक से अधिक संख्या मे वादो का निस्तारण किये जाने हेतु श्री दीपक मीणा जिलाधिकारी मेरठ व अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन चैदह न्यायालय भवन के सभागार कक्ष में किया गया। बैठक मंे उपस्थित श्री अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) श्री नटवर सिहं तहसीलदार सरधना, सुश्री आंकाशा जोशी, तहसीलदार मवाना, श्री ब्रजपाल सिहं अपर नगर आयुक्त, श्री अरूण कुमार, अपर नगर मजिस्ट्रेट-तृतीय, श्री कुलदीप सिहं, अपर सम्भागीय परिवहन अधिकारी, श्री राजेश कुमार, कर निर्धारण अधिकारी (नगर निगम), श्री विपिन कुमार, तहसीलदार (एम0डी0ए0) श्री पंकज कुमार, सहायक समीक्षा अधिकारी, (जिला आपूर्ति) श्री देवेश सिहं, क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन, श्री कमलेश पाण्डेय, निरीक्षक (बाट माप विभाग) तथा श्री विपिन कुमार सिहं सहायक अभियन्ता (विधुत विभाग) आदि को राष्ट्रीय लोक अदालत मे अधिक से अधिक संख्या मे वादो को निस्तारित किये जाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश मेरठ व जिलाधिकारी मेरठ द्वारा निर्देशित किया गया।

साथ ही माननीय जनपद न्यायाधीश मेरठ द्वारा सभी प्रशासनिक अधिकारीगण को यह भी निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु सभी अधिकारीगण को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करना चाहिये तथा समाज के छोटे-छोटे विवादो को आपसी सुलह समझौते के आधार पर समाप्त करना चाहियें। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु सभी अधिकारीगण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है एंव राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा चलाये जा रहे अभियान न्याय चला निर्धन के द्वार को सफल बनाना चाहिये।


