Uncategorized
Trending
राष्ट्रीय अध्यक्ष की बहन के निधन पर जताया दुख
अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बालैनी स्थित दीपक यादव के फार्म हाउस पर एक बैठक की।
बागपत। अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बालैनी स्थित दीपक यादव के फार्म हाउस पर एक बैठक की।

इसमें अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व बागपत के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक यादव ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानंद यादव की बहन पुष्पा यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में समस्त अखिल भारतीय यादव महासभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रामानंद यादव के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बैठक के उपरांत संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर महिपाल यादव समेत काफी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


