टॉप न्यूज़

राष्ट्रपति ने कोश्यारी का इस्तीफा किया मंजूर, रमेश बैस होंगे महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

मुंबई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

रविवार सुबह एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है।

75 साल के बैस जो त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं, की नियुक्ति महाराष्ट्र में पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, भारत के राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button