Uncategorized
रालोद खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने जीते तीन पदक
उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पाई उपलब्धि

बिनौली: रालोद खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने देहरादून में हुई उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीते।
देहरादून के जसपाल राणा शूटिंग एकेडमी में पांच अगस्त से11 अगस्त तक उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें उत्तराखंड सहित कई राज्यों के निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। जिसमे जनपद के पुसार गांव निवासी रालोद खेल प्रकोष्ठ
50 मीटर राईफल(पीप साइट) सीनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
ओपन साइट स्पर्धा का भी स्वर्ण जीता। जबकि टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। विजेता निशानेबाजों को उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन सचिव सुभाष राणा, सुधीर तोमर व पूर्व खेल मंत्री उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवार्डी नारायण सिंह राणा ने मैडल देकर पुरस्कृत किया।


