uttar pradesh

राम विरोधियों की दुर्गति होनी तय है : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि जो भी राम विरोधी है, उसकी दुर्गति होनी तय है।

योगी आदित्यनाथ गुरु पूर्णिमा के पर्व पर गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए समाजवाद के प्रणेता कहे जाने वाले डॉक्टर राम मनोहर लोहिया का जिक्र किया और कहा, ‘‘प्रखर समाजवादी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया भी कहते थे कि भारत में जब तक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, लीला पुरुषोत्तम मुरलीधर भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव भगवान शंकर की पूजा होती रहेगी तब तक दुनिया में कोई माई का लाल भारत का बाल भी बांका नहीं कर पाएगा। डॉक्टर लोहिया के वर्तमान चेले (सपा नेता) भले ही उनकी बात न मानते हों लेकिन यह बात तय है कि जो राम विरोधी है, उसकी दुर्गति होनी ही है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘डॉक्टर लोहिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी और कांग्रेस के प्रखर विरोधी थे। आजादी के बाद जब भारतीयों की एकजुटता को लेकर कुछ लोगों ने शंका जताई थी तब उन्होंने जवाब दिया था कि राम, कृष्ण और शंकर की पूजा होने तक भारत की एकजुटता का प्रश्न ही खड़ा नहीं होता।’’

उन्होंने 1990 में तत्कालीन सपा सरकार के कार्यकाल में अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलाये जाने की घटना की तरफ इशारा करते हुए कहा,‘‘प्रखर समाजवादी लोहिया के विचार से इतर आज के समाजवादी रामभक्तों पर गोली चलाते हैं।’’ योगी आदित्यनाथ ने कहा,‘‘उच्चकुल में पैदा होने के बावजूद मारीच की दुर्गति सबको पता है। उसका जन्म मनुष्य रूप में होता है जबकि पशु रूप में मारा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button