राजनीतिराज्य
Trending

राम नाम जपने के बजाए ‘दिग्विजय’ नाम जपते हैं भाजपा नेता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि भाजपा नेता राम नाम जपने के बजाय 'दिग्विजय' नाम जपते रहते हैं।

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि भाजपा नेता राम नाम जपने के बजाय ‘दिग्विजय’ नाम जपते रहते हैं।
दिग्विजय सिंह ने आज ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई के कई नेता दिग्विजय सिंह का नाम लेकर बयान दे रहे हैं। एडिट किए गए इस वीडियाे में पूरे बयान के स्थान पर सिर्फ श्री सिंह का नाम सुनाई दे रहा है।
इस वीडियो के साथ उन्होंने ट्वीट में कहा है कि मध्यप्रदेश में भाजपा के नेता राम नाम जपने के बजाय ‘दिग्विजय’ नाम जपते हैं। फिर यह भी कहते हैं कि ‘दिग्विजय’ का नाम लेने के बाद नहाना पड़ता है।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो “सम्मान” उन्हें भाजपा नेताओं से मिलता है, इसके लिए वे उनके आभारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button