uttar pradesh

राम कथा में भगवान श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न की बाल लीलाओं का वर्णन किया

नगर डीएम रोड स्थित चल रही श्री राम कथा में तीसरे दिन राम कथा में भगवान श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया

बुलंदशहर(दीपक पंडित ) । नगर डीएम रोड स्थित चल रही श्री राम कथा में तीसरे दिन राम कथा में भगवान श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। संत काशी से आत्मानंदजी महाराज भी कथा में पहुंचे संत वृंदावन से बाल योगी जी महाराज भी कथा में पहुंचे।नगर के डीएम रोड स्थित ग्रीन इंडिया होटल में चल रही राम कथा का शुभारंभ दीप जलाकर आत्मानंद महाराज जी ने कथा का शुभारंभ किया गया राम कथा में विजय कौशल जी महाराज जी ने कहा कि जब भगवान राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का अयोध्या में जन्म हुआ तो तब कोई दान लेने वाला व्यक्ति नहीं था सभी लोग दान करने में लगे थे। क्योंकि 1 साल से सभी अयोध्या वासी भगवान श्री राम के जन्म के इंतजार कर रहे थे वहां पर कोई दान नहीं ले रहा था और दान लगातार सब लोग दे रहे थे। जब भगवान प्रभु राम का जन्म हुआ तो प्रवचन के दौरान कौशिक जी महाराज ने कहा कि भगवान राम प्रकट होने के बाद सूर्य देव भगवान राम का दर्शन करने के लिए रुक गए और चंद्रमा जी प्रभु का दर्शन करना चाहते थे मगर उनके दर्शन नहीं हो पाए भगवान श्री राम ने कहा कि तुम्हें दर्शन द्वापर युग में दूंगा जब कृष्ण के रूप में जन्म लूंगा रात को 12:00 बजे दर्शन दूंगा तब आप ही केवल निकले होंगे आसमान में उधर भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए सभी देवी देवता अयोध्या पहुंचे और भगवान भोलेनाथ सभी दर्शन के लिए अयोध्या में कई दिन रुक रहे भगवान भोलेनाथ को दर्शन करने के लिए नहीं जाने दिया तब वह गंगा किनारे बैठे और उन्होंने मां अपनी लीलाएं दिखाएं तब भगवान भोलेनाथ को दर्शन कराए गए
गुरु महाराज ने कहा कि भगवान की प्राप्ति बिना गुरु के प्राप्त नहीं होती है सभी लोगों को गुरु को जरूर बनना चाहिए और गुरु कृपा से ही भगवान के दर्शन और भगवान की प्राप्ति के रास्ते खोलते हैं।
कथा के मुख्य यजमान अमित बंसल रेनू बंसल बीकानेर स्वीट्स वाले एवम यजमान आशु तोश गुप्ता रहे।
कथा में मुख्य रूप से सूर्यप्रकाश श्री वास्तव ,मनोज गर्ग ,रामकिशोर शर्मा, सजीव भारद्वाज , सुमत अग्गरवाल ,महेश शर्मा ,विजय कपड़े वाले, हुकुम सिंह ,नीलू कौशिक, गब्बर शर्मा, उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button