देश-विदेश
Trending

रामाफोसा दूसरी बार बने दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा को दूसरी बार देश की सत्तारूढ़ अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी) का प्रमुख चुन लिया गया है।

श्री रामाफोसा को 16 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में शुरू हुए एएनसी के 55वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान अगले पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए फिर से अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रपति को 2,476 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ज्वेली मखिजे को 1,897 वोट मिले।

एएनसी राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से लगभग 4,500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह सम्मेलन पांच वर्ष में एक बार होता है।

देश में 1994 से एएनसी की सरकार है और पार्टी 2024 के संसदीय चुनाव में छठे कार्यकाल के लिए सत्ता पर काबिज होने की उम्मीद कर रही है।

पार्टी ने एक नए उप नेता पॉल मशातिले को भी चुना है, जिन्होंने श्री रामाफोसा के पसंदीदा उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की है। श्री मशातिले अब दक्षिण अफ्रीका के उप-राष्ट्रपति बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं और श्री रामाफोसा के सत्ता से बाहर होने की स्थिति में राष्ट्रपति भी बन सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button