
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेजी थाना क्षेत्र में मुखबिरी के संदेह में एक आदिवासी नेता की नक्सलियों ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के भेजी थाना के तहत ग्राम कलईगुड़ा में कल रात्रि दुधगंगा अपने रिश्तेदार के घर से वापस आ रहा था। रास्ते में नक्सलियों ने तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।




