कोरोनाराज्य
Trending

राज्य में कोरोना की बढ़ती रफ़्तार; 150 के करीब नए मामले,दो की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 144 नये मामले सामने आये तथा दो और मरीजों की मौत हो गयी।

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 144 नये मामले सामने आये तथा दो और मरीजों की मौत हो गयी।
स्वास्थ्य बुलेटिन में सोमवार को यह जानकारी दी गयी। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,76,841 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,47,834 हो गयी।
इस बीच राज्य में 95 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 77,28,091 हो गयी।
राज्य की रिकवरी दर 98.11 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.87 फीसदी हो गई।
बुलेटिन में कहा गया कि राज्य के विभिन्न स्थानों पर फिलहाल 916 सक्रिय मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
इस बीच मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले में केवल एक सकारात्मक मामला सामने आया है।
क्षेत्र के बाकी सात जिलों में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button