delhi
Trending
राज्यसभा का शीतकालीन सत्र आरंभ
सदन की कार्यवाही का प्रारंभ राष्ट्रगान से हुआ। इससे पहले श्री धनखड़ के सदन में आगमन पर सदस्यों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया। सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।
नयी दिल्ली। राज्यसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार सुबह सभापति जगदीप धनखड़ की अध्यक्षता में आरंभ हो गया।

श्री धनखड़ की अध्यक्षता में राज्यसभा का यह पहला सत्र है। सदन का यह 258 वां सत्र है जो 29 दिसंबर को समाप्त संपन्न होगा।

सदन की कार्यवाही का प्रारंभ राष्ट्रगान से हुआ। इससे पहले श्री धनखड़ के सदन में आगमन पर सदस्यों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया। सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।
सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में रखे जाने और पारित किए जाने की संभावना है। इस दौरान कई ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।