राजौरी गार्डन में लगी भीषण आग, दमकल की 23 गाड़ियां मौके पर
दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में आग लग गई। आग एक पंडाल में लगी। मौके पर पहुंचीं दमकल की 23 गाड़ियों ने बाद में इस पर काबू पा लिया। फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना रविवार तड़के 1 बजे की है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आग लगाने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन दिल्ली से आग की घटनाएं सामने आती रहती है। अब राजधानी के राजौरी गार्डन इलाके में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि देर रात एक पंडाल में भीषण आग लगी। घटना की सूचना मिलते ही 23 दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंची। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

राजौरी गार्डन इलाके में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक पंडाल में आग लग गई। दमकल की 23 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। घटना राजौरी गार्डन इलाके में एचडीएफसी बैंक के पास विशाल एन्क्लेव में रात करीब 1.03 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल, आग की घटना में किसी के हताहत अथवा किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

आग लगने की कारणों की जा रही है जांच
पुलिस पंडाल में आग किस कारण से लगी है इसकी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक अभी आग की चपेट में आने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी एसके दुआ ने बताया कि राजौरी गार्डन में एक टेंट हाउस में आग लग गई। आग को मध्यम श्रेणी का घोषित किया गया था। 23 दमकल गाड़ियां बुझाने के काम में लगी हुई थीं। आग पर अब काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।



