uttar pradesh

राजा भैया को चुनौती देने वाले गुलशन यादव की बढ़ी मुश्किलें; पुलिस ने की ये बड़ी कार्रवाई

कुंडा विधानसभा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ चुके समाजवादी पार्टी के नेता गुलशन यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। प्रतापगढ़ पुलिस ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत करोड़ों की संपत्ति कुर्क (जप्त) कर ली है।

कुर्क हुई 4 करोड़ की संपत्ति
प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना पुलिस ने प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित चर्च लेन में गुलशन यादव की तीन संपत्तियों को कुर्क किया है। इन संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 4 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है।यह कार्रवाई डीएम प्रतापगढ़ के 23 अप्रैल 2025 के आदेश पर की गई। पुलिस टीम ने मौके पर मुनादी करवाई और फिर संपत्ति को सील करते हुए नोटिस बोर्ड लगा दिया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कुर्क की गई संपत्ति से छेड़छाड़ करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कौन हैं गुलशन यादव?
गुलशन यादव समाजवादी पार्टी के नेता और कुंडा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन हैं। पुलिस के मुताबिक, उनके खिलाफ 53 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुलशन यादव ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में राजा भैया के खिलाफ समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इससे पहले भी प्रतापगढ़ पुलिस उनकी कई संपत्तियाँ कुर्क कर चुकी है। गुलशन यादव अभी फरार चल रहा है और एक लाख का इनामी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button