Uncategorized
Trending
राजस्व विभाग ने कब्जा मुक्त कराया खेल मैदान
खेल मैदान पर बोई गई गन्ने की फसल को भी किया गया तहस-नहस मंसूरा निवासी युवक ने कर रखा था अवैध कब्जा

झिंझाना। क्षेत्र के गांव डोकपुरा मे राजस्व विभाग द्वारा पुलिस फोर्स के साथ क्रीडा स्थल की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। क्रीडा स्थल की भूमि पर मंसूरा निवासी युवक ने अवैध अवैध कब्जा कर रखा था, जिसमे गन्ने की फसल बो रखी थी। ग्राम प्रधान द्वारा क्रीडा स्थल की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए एसडीएम कैराना को शिकायत की गयी थी। जिस पर एसडीएम कैराना के आदेशानुसार क्रीडा स्थल की भूमि को फसल पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा मुक्त कराया गया।
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव डोकपुरा मे ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि जो कि क्रीडा स्थल के नाम से आवंटित है। जिस पर गांव मंसूरा निवासी ताहसीम पुत्र मीरहसन द्वारा अवैध कब्जा कर गन्ने की फसल रखी थी। जिसको एसडीएम कैराना के आदेशानुसार राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ गन्ने की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा मुक्त कराया है। गांव डोकपुरा की ग्राम प्रधान स्वाति चौहान द्वारा एसडीएम कैराना को लिखित मे शिकायत की गयी थी, कि ग्राम पंचायत डोकपुरा द्वारा बच्चो के खेलने के लिए गांव के ही रकबे मे लगभग साढे छः बीघा जमीन क्रीडा स्थल के नाम से आवंटित थी। लेकिन आवंटित जमीन पर पूर्व से ही गांव मंसूरा निवासी ताहसीम पुत्र मीरहसन द्वारा अवैध कब्जा कर रखा था।गुरुवार को एसडीएम कैराना के आदेशानुसार राजस्व विभाग की टीम कानूनगो मुजकिर खान व लेखपाल ओमकार सिंह पुलिस फोर्स के उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह के साथ गांव डोकपुरा पहुंचे। जिसके बाद ग्राम प्रधान स्वाति चौहान की मौजूदगी मे क्रीडा स्थल पर किये गये अवैध कब्जे को गन्ने की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जा मुक्त कराया गया। लेखपाल ओमकार सिंह ने बताया गांव डोकपुरा मे क्रीडा स्थल के नाम पर साढे छः बीघा भूमि आवंटित की गयी थी। जिस पर गांव मंसूरा निवासी ताहसीम ने अवैध कब्जा कर रखा था,जिसको अब कब्जा मुक्त कराया गया है।

