Rajasthan
Trending

राजस्थान में गोबर लेने गयी दलित नाबालिग से स्कूल के बाथरूम में किया गया दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार घटना शनिवार (24 सितम्बर) की है। एक सरकारी स्कूल के बाथरूम में आरोपी ने उसकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। गुडामालानी थाना अधिकारी रमेश ढाका ने बताया कि आरोपी की पहचान गोपाल सिंह के रूप में की गई है।

बाड़मेर। राजस्थान की सीमावर्ती बाड़मेर जिले के गुडामालानी थाना क्षेत्र में एक दलित नाबालिग युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार घटना शनिवार (24 सितम्बर) की है। एक सरकारी स्कूल के बाथरूम में आरोपी ने उसकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। गुडामालानी थाना अधिकारी रमेश ढाका ने बताया कि आरोपी की पहचान गोपाल सिंह के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार शनिवार को 16 वर्षीय नाबालिग पीड़िता अपने घर से गाय का गोबर लेने के लिए निकली थी। इस दौरान गांव के सरकारी स्कूल के पास बैठे आरोपी ने पीड़िता को बताया कि स्कूल के बाथरूम के पास गाय का गोबर पड़ा है। इसके बाद जैसे ही पीड़िता गोबर लेने के लिए स्कूल के भीतर गई, आरोपी ने उसे पकड़ लिया और स्कूल के बाथरूम में ही उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button