राजस्थान पत्रिका अजमेर के 21वें स्थापना दिवस पर हमराह कार्यक्रम का आयोजन
राजस्थान के प्रतिष्ठित समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका अजमेर के 21वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों साप्ताहिक श्रंखला में आज अजमेर पत्रिका प्रबंधन की ओर से “हमराह” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अजमेर। राजस्थान के प्रतिष्ठित समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका अजमेर के 21वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों साप्ताहिक श्रंखला में आज अजमेर पत्रिका प्रबंधन की ओर से “हमराह” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अजमेर में रीजनल कॉलेज आनासागर चौपाटी पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन भागीदारी दिखाई दी।सुबह छह बजे से आनासागर की लहरों तथा कार्तिक माह की गुलाबी ठंड का एहसास हमराह ने अजमेर की जनता को कराया वहीं कार्यक्रम में मौजूद राजनेताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के उत्साह में भी कोई कमी नजर नहीं आई।
कार्यक्रम में स्केटिंग, साइकिलिंग, पेंटिंग, ध्यान योग, प्रणायाम के साथ साथ पारंपरिक खेल,रसाकशी, रुमाल झपट्टा, रंगोली, सतोलिया, मांडणा जैसे आयोजन भी रखे गए जिसमें कलाकारों एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मौजूद राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने हमराह जैसे कार्यक्रमों को उर्जावान बताते हुए आयोजन के लिए पत्रिका परिवार को साधुवाद दिया। इस मौके पर जिला कलेक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिता भदेल, महापौर बृजलता हाडा, शहर भाजपा अध्यक्ष प्रियशील हाडा, उपमहापौर नीरज जैन तथा शहर के कई गणमान्य लोग एवं समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
पत्रिका अजमेर संस्करण के स्थानीय संपादक अनिल केले ने हमराह में भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट किया।




