Rajasthan
राजस्थान के कोटा में कमरे की छत गिरने से महिला की मौत, पति घायल

राजस्थान में कोटा जिले के सुल्तानपुर कस्बे में कमरे की छत गिरने से 30-वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोटा के एक अस्पताल के शवगृह में सहायक उप-निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना शनिवार रात हुई और मृतका की पहचान यास्मीन, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान जावेद अख्तर के रूप में हुई है।

छत गिरने की आवाज और परिवार के शोर मचाने पर पड़ोसी वहां पहुंचे और दंपति को पत्थर की सिल्लियों के नीचे दबा हुआ पाया। अनुमान जताया जा रहा है कि पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण छत कमजोर हो गई थी।



