crime
Trending

राजकोट में मादक पदार्थ के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार

गुजरात में राजकोट शहर के कुवाडवा रोड़ क्षेत्र में मादक पदार्थ के साथ एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राजकोट। गुजरात में राजकोट शहर के कुवाडवा रोड़ क्षेत्र में मादक पदार्थ के साथ एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गश्त के दौरान रामधाम सोसायटी मेन रोड़ पर हर्षिल टाउनशीप के निकट खड़े एक महिला और युवक दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे तो पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और उनकी तलाशी के दौरान उनके पास से 10.75 ग्राम नशीला पदार्थ मेफेड्रोन, 150 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। पकड़े गए लोगों के नाम सुधाबेन सु. धामेलिया (34) रैयाधार स्लम क्वार्टर निवासी और धरमनगर क्वार्टर निवासी अनिरुद्धसिंह अ. वाघेला (24) है। उनकी कोरोना जांच करायी जा रही है। जब्त मेफेड्रोन की कीमत 1,07,500 रुपये और दो मोबाइल फोन की कीमत 15,000 रुपये आंकी गयी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को राजकोट शहर के ए डिवीजन क्षेत्र में 6,69,000 रुपये कीमत के 66.90 ग्राम नशीले पदार्थ मेफेड्रोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया था।
अनिल, उप्रेती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button