बागपत(विपुल जैन)। नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को खेल सप्ताह का शुभारंभ हुआ।

जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग की दो वर्गों में प्रतियोगिताएं होनी है, जिनमें आज गोला फेंक ,जूनियर वर्ग, गोला फेक, सीनियर व तश्तरी फेंक, जूनियर व तश्तरी फेक, सीनियर प्रतियोगिताएं हुई ।इसी तरह पूरे सप्ताह प्रतियोगिताएं चलेंगी । विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ प्रीति शर्मा ने फीता काटकर खेल सप्ताह का शुभारंभ किया। क्रीडा नोडल अधिकारी हुकुम सिंह, अमित, राजेश कुमारी, इंदु, वंदना, पूनम आदि अध्यापिकाओं ने क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू कराने में अपना पूरा सहयोग दिया। विद्यालय की छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।


