मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जनपद स्तरीय कोसलाथान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न व्यवसायों में बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया वह जूरी मेंबर द्वारा बच्चों को उनके द्वारा बनाए गए जॉब व कार्य के आधार पर अलग-अलग श्रेणी में प्रथम द्वितीय तृतीय आए बच्चों को गोल्ड मेडल ब्रोंज मेडल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल जी माननीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की गरिमामय उपस्थिति रही । मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उपस्थित आईटीआई के छात्र /छात्राओ से सीधे संवाद किया व देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए देश प्रदेश के बेटी बेटे आत्म निर्भर बने रोजगारवान केसे बने पर टिप्स दिए। वही उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा युवाओं के लिए किए जा रहे नित नए आयाम की जानकारी दी साथ ही आईएमसी चेयरमैन श्री राजेश जैन जी व आईएमसी के अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य श्री मुकेश प्रताप सिंह राजकीय आईटीआई मुजफ्फरनगर के द्वारा किया गया तथा सभी स्टाफ द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपना सहयोग दिया गया।


