Uncategorized
राकेश टिकैत का ऐलानः 5 सितंबर की तर्ज पर 10 फरवरी को जीआईसी मैदान में होगी महापंचायत

मुजफ्फरनगर। जिले के जीआईसी मैदान में चल रहे किसानों के आंदोलन में आज चौधरी राकेश टिकैत ने प्रेस वार्ता कर आंदोलन को नया मोड़ दे दिया है उन्होंने प्रेस वार्ता कर ऐलान किया है कि आगामी 10 फरवरी को जीआईसी मैदान में एक बड़ी पंचायत की जाएगी।

जिसमें मुजफ्फरनगर की सरहदों से लगने वाले जिलों के लोग आएंगे और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता भी शामिल होंगे। इस दौरान प्रेस वार्ता में भारतीय किसान यूनियन के जनरल सेक्रेटरी चौधरी युद्धवीर सिंह भी मौजूद रहे।


