
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को एक संदेहात्मक विस्फोट में एक दंपति घायल हो गया।
पुलिस ने कहा कि मंगलवार देर रात कोटरंका नाला में एक झुग्गी बस्ती के बाहर रहस्यमयी विस्फोट हो गया।
पुलिस ने कहा,“एक पति-पत्नी की जोड़ी को चोटें आईं। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं और खतरे से बाहर हैं।”
उन्होंने कहा कि इलाके की तलाशी चल रही है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।




